इष्टकाल उदाहरण :
मान लीजिए जातक का जन्म आज दिनांक १३ फ़रवरी २०२३ को प्रातः ७ : ३५ बजे हुआ है।
१ - जन्म समय ७/३५ - सूर्योदय ६ /५५ है = ०/४० * ५ = २०० अथार्त ( ३ /२० ) दो से भाग देना है ३/२० भागा २ = १/४० इष्टकाल १/४० होगा। ( १ घटी ४० पल )
२- मान लीजिए जातक का जन्म आज दिनांक १३ फ़रवरी २०२३ को सायं ७ : ३० बजे हुआ है।
जन्म समय सायं ७/३० + नियमानुसार १२ जोड़ना है = १९/३० - सूर्योदय ६/५५ = १२/ ३५ गुणा ५ = ६२ / ५५ भागा २ = ३१ / २७ / ३० अथार्त ३१ /२८ इष्टकाल होगा। ( ३१ घटी २८ पल )
३- मान लीजिए जातक का जन्म आज दिनांक १३ फ़रवरी २०२३ को रात्रि ३ :३० बजे हुआ है।
जन्म समय रात्रि ३ /३० + नियमानुसार २४ जोड़ना है = २७ / ३० - सूर्योदय ६/५५ = २०/३५ गुणा ५ = १०० / १७५ अथार्त १०२ / ५५ भागा २ = ५१ / २७ /३० अथार्त ५१ /२८ इष्टकाल होगा। ( ५१ घटी २८ पल )
आज का सुविचार :
स्वयं को इतना कमजोर मत करिए, कि आपको किसी के एहसान की जरुरत पड़ जाए , लेकिन इतना भी व्यस्त मत रहिये, कि रिश्तों के लिए आपके पास समय ही ना हो, वर्ना समय ही बीच में आकर रिश्ते को ही बाहर निकाल देगा।
प्रणाम , ज्योतिर्विद एस एस रावत
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें